Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक को लगी गोली Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक को लगी गोली Bihar News: बिहार में बनेंगे 3.74 लाख नए राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश; इस दिन से शुरू होगा अभियान Bihar News: बिहार में बनेंगे 3.74 लाख नए राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश; इस दिन से शुरू होगा अभियान Bihar News: बिहार पुलिस की लापरवाही से युवक की हत्या का आरोप, मानवाधिकार आयोग पहुंचा मामला Bihar News: बिहार में दो चचेरी बहनों की नहर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा Bihar News: बिहार में दो चचेरी बहनों की नहर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमें होंगी शामिल Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट; 8 टीमें होंगी शामिल एकावना गांव में गड्ढे ने फिर ली जान: युवक की मौत पर रामबाबू सिंह ने जताया शोक, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
27-Oct-2021 06:05 PM
By
DESK: भाला फेंक का स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। 11 खेल रत्न अवार्ड के अलावा 35 अर्जुन पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है। जिसमें टीम इंडिया के धुरंधर ओपनर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
टोक्यो ओलिंपिक में एथलीट नीरज चोपड़ा सहित 11 प्लेयर को इस साल के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है। नीरज चोपड़ा के अलावे अलावे रवि दहिया,पीआर श्रीजेश,लवलीना बोरगोहेन,सुनील छेत्री,मिताली राज,प्रमोद भगत,सुमित अंतिल,अवनि लेखारा,कृष्णा नागर,एम नरवाल का नाम शामिल है। वहीं शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
टोक्यो ओलिंपिक और पैरालिंपिक में जलवा बिखेरने वाले कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी देश के सबसे बड़े खेल सम्मान के लिए चुना गया है। महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज और फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री समेत 11 खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाएगा। इस बार ओलिंपिक और पैरालिंपिक खिलाड़ियों का जलवा रहा है। खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। यह पहला मौका है जब एक साथ 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जाएगा।
पिछले साल 5 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। नीरज चोपड़ा, मिताली राज, सुनील छेत्री के अलावा पहलवान रवि दहिया, बॉक्स लवलीना बोरगोहेन, हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, भाला फेंक एथलीट सुमित अंतिल, निशानेबाज अवनी लेखरा, बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर और निशानेबाज एम नारवाल शामिल हैं। टोक्यो ओलिंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले 4 मेडल विजेताओं को शामिल किया गया है।
जबकि टोक्यो पैरालिंपिक के 5 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए तैयार की गई कमेटी ने 11 खेल रत्न के अलावा 35 अर्जुन पुरस्कारों का भी ऐलान किया है। खेल रत्न देश में सबसे बड़ा खेल अवॉर्ड है। पहले यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर था। नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में इसका नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया था।