Hindi News / news / NDRF से मदद के लिए तड़प रही शारदा सिन्हा, राजेंद्र नगर स्थित अपने...

NDRF से मदद के लिए तड़प रही शारदा सिन्हा, राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में फंसी, बोलीं - काश भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती

1st Bihar Published by: Updated Sep 30, 2019, 1:13:03 PM

NDRF से मदद के लिए तड़प रही शारदा सिन्हा, राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में फंसी, बोलीं - काश भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में भारी बारिश लोगों के जीवन के लिए आफत बन गया है. मंत्रियों के आवास डूब गए हैं. राजधानी के 80 फीसदी इलाकों में पानी भरा है. लोग अपने घरों में कैद हैं. बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. भोजन और पानी की भी व्यवस्था नहीं है. मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा भी पटना के राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में फंस गई हैं. उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर एसडीआरएफ की टीम से मदद की गुहार लगाई है. 

शारदा सिन्हा ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है कि "राजेन्द्र नगर में अपने घर में पानी में फसी हुई हूँ। मदद नही मिल पा रही है NDRF की राफ्ट तक भी पहुँचना असंभव है । पानी महक रहा है । काश भारत में एयर लिफ्ट की सुविधा होती । कोई रास्ता हो तो बताएं"