Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल Bihar News: अब गांव-गांव पहुंचेगी बैंकिंग सेवा, बिहार सरकार खोलेगी 144 नई शाखाएं; होगा रोजगार का श्रृजन BIHAR: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शहीद इम्तियाज को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Life Style: गर्मी में सेहत का असली साथी है बेल का शरबत, ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान Punganur cow: दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय की खूबियाँ सुनकर उड़ जाएंगे होश, ऋषि-मुनि भी इस गाय को पालते थे! Success Story: विदेश में पढ़े इस युवक ने छोले-कुलचे को बनाया ब्रांड, अब कमा रहे हैं करोडों रुपए; जानिए...अनोखी स्टार्टअप की जर्नी Ajay Devgn: "कराटे किड: लेजेंड्स" में बाप-बेटे की एंट्री, बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा देगी यह बहुप्रतीक्षित फिल्म Bihar Passport News: बिहार में पासपोर्ट बनाने का नया हब! जानिए किस जिले ने सीवान और छपरा को छोड़ा पीछे Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार व्यवसायी से 5 लाख की लूट, फ़िल्मी अंदाज में दिया गया वारदात को अंजाम Bihar Crime News: भतीजी की शादी से पहले चाचा की मौत, संदिग्ध अवस्था में शव बरामद
02-Apr-2023 09:20 PM
By SONU
NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अचानक छत का छज्जा गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हैं। जिसमें 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल लोगों को पावापुरी के विम्स में रेफर किया गया है।
घटना वार्ड नंबर 28 के डोभरा इलाके की बतायी जा रही है। घटना के वक्त सभी लोग घर की छत पर खड़े होकर मोहल्ले में हो रहे झगड़े को देख रहे थे। तभी अचानक दबाव पड़ने से घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। एक के बाद लोग मलबे के साथ छत से नीचे गिर गये और बुरी तरह घायल हो गये।
बताया जाता है कि जिस घर का छज्जा गिरा वो घर राजेश ठठेरा का है। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 6 लोगों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने विम्स रेफर कर दिया है बाकी का इलाज चल रहा है। घायलों में मुस्कान, गुड़िया देवी, सतीश चौधरी, सोनी देवी, गंगो देवी सहित कई लोग शामिल हैं। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।