ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट

नशेड़ी ने गोली मारकर की मौसी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशेड़ी ने गोली मारकर की मौसी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

11-Aug-2022 05:28 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: औरंगाबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां नशेड़ी भतीजे ने अपनी मौसी की गोली मारकर हत्या कर दी। नशे में धुत्त भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


मृतका की पहचान रफीगंज प्रखंड के दोसव गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम देवी नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया कॉलोनी के वार्ड नं 11 में किराए के मकान में रहती थीं। 


मिली जानकारी के अनुसार महिला को गोली मारने वाला शख्स उसका मकान मालिक ही है। महिला के पड़ोसी सतीश कुमार सिंह का कहना है कि महिला रिश्ते में युवक की मौसी लगती थी जो उसके मकान में किराए पर रहती थी। 


वहीं औरंगाबाद पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।