Bihar News: प्रदेश के सभी पंचायतों में होगी सोलर लाइट की जांच, जानें किस वजह से लिया गया यह फैसला Online Fraud: पिछले 37 दिनों में साइबर ठगी से बचे 61 लाख लोग, तरीका जान आप भी कहोगे "ये हुई न बात" Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
01-Apr-2023 12:02 PM
By First Bihar
PATNA: नालंदा के बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद बिहार पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने हिंसा फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार पुलिस ने नालंदा में दो और सासाराम में दो केस दर्ज किए हैं। इस मामले में दोनों जिलों से अबतक 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि फिलहाल दोनों जिलों में हालात नियंत्रण में हैं।
दरअसल, सासाराम में रामनवमी के मौके पर गुरुवार को जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। देर रात को हुए भारी तनाव के बाद आज उपद्रवियों ने दो घरों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर का इलाका रणक्षेत्र में बदल गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी थी। सासाराम के कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी, नवरत्न बाजार में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था।
सासाराम के बाद नालंदा के बिहार शरीफ में भी रामनवमी जुलूस के दौरान पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। रोड़ेबाजी के बाद दो पक्षों के लोग उग्र हो गए थे। इस दौरान एक ओर से फायरिंग भी की गई, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने देखते ही देखते कई दुकानों और होटल को आग के हवाले कर दिया था और शहर के हालात पूरी तरह से अनियंत्रित हो गए थे।
सासाराम और बिहारशरीफ में हालात को काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को प्रभावित इलाकों में तैनात किया गया। दोनों जिलों में धारा 144 लागू करते हुए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। अब बिहार पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बिहारशरीफ और सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। नालंदा और रोहतास में दो-दो केस दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए बिहारशरीफ से 27 और सासाराम से 18 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।