1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 31, 2019, 10:09:00 AM
- फ़ोटो
NALANDA : इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां, जदयू नेता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना नालंदा के सारे थाना इलाके के बड़ेपुर की है, जहां जदयू कार्यकर्ता की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा. नालंदा से राज की रिपोर्ट