ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए Bihar Train News: बिहार के स्टेशनों को मिली बड़ी राहत, रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव को दी मंजूरी टी सी एच एदुसर्व 16 सितम्बर से नया बैच शुरू, 100% फीस माफी की सुविधा Bihar News: फ्री फायर गेम खेल रहा किशोर को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस कर रही छापेमारी Bihar News: डीईओ साहब....संग्रामपुर ही नहीं तुरकौलिया ब्लॉक के 20 स्कूलों में भी बिना काम के 1 करोड़ की हुई निकासी ! प्रधानाध्यापक ही भ्रष्ट सिस्टम की खोल रहे पोल, जांच करायेंगे ? IAS Transfer: बिहार में कई IAS अधिकारियों का तबादला, हटाए गए उत्पाद आयुक्त; देखें पूरी लिस्ट Nepal political crisis: नेपाल में हिंसा के बाद बिहार सीमा पर हाई अलर्ट, SSB और पुलिस की चौकसी बढ़ी Bihar News : “बिहार चुनाव 2025: नित्यानंद राय का राहुल गांधी और तेजस्वी पर जोरदार हमला, कहा - चोर को हमेशा चोर ही आता है पंसद

नालंदा में सीएम नीतीश ने कहा.. बिहार में आर्युवेद को बढ़ावा देने का काम चल रहा है

नालंदा में सीएम नीतीश ने कहा.. बिहार में आर्युवेद को बढ़ावा देने का काम चल रहा है

12-Dec-2021 07:49 AM

By

NALANDA : बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित आयुर्वेद पर्व का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया। रविवार से 13 दिसंबर तक आयोजित इस आयुर्वेद पर्व में 1500 आयुर्वेद विशेषज्ञ शामिल होंगे। इसमें आयुर्वेद औषधि से लेकर आयुर्वेद के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहला कार्यक्रम राजगीर का चयन किया गया बहुत बड़ी बात है। राजगीर एक ऐतिहासिक भूमि है। कोई मामूली चीज नहीं है। यहां आकर आप लोगों कार्यक्रम कर रहें है बहुत बड़ी बात है। राजगीर की भूमि महत्वपूर्ण है। यहां पर आयुर्वेद का महत्व काफी पुराना है। भगवान बुद्ध यहां आते थे, उनको देखने वाले आयुर्वेद चिकित्सक यहीं थें। 


आयुर्वेद को बढ़ावा देने का काम चल रहा है। यहां के बारे में बता दें कि हमारे पिता जी भी वैद्य थें, भाई भी वैद्य हैं। आयुर्वेद के बारे में एक एक बात जो हम बचपन से देखते आयें है। इसलिए आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जो काम चल रहा है उससे बढ़िया कुछ हो ही नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर के लिए हमलोग पूरी तरह से तैयार है।


इस कोरोना काल में आर्युवेद की मदद से भी बहुत लोगो को फ़ायदा हुआ है। मंगल पांडेय ने कहा कि हम लोग सौभाग्यशाली महसूस करते है जो कि ऐसे नेतृत्वकर्ता के साथ काम करने का मौका मिला जिनकी सोच में सिर्फ विकास है। जब हम स्वास्थ्य मंत्री बने थे तब राज्य में 11 मेडिकल कॉलेज था और आज 20 मेडिकल कॉलेज है अगले चार साल में बिहार में 31 मेडिकल कॉलेज होगा।