1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 29, 2026, 8:24:22 PM
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई - फ़ोटो सोशल मीडिया
HAJIPUR: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर की सतर्कता टीम ने ट्रेन में जांच के दौरान एक टीटीई को भष्टाचार में लिप्त पाया है। उक्त टीटीई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गयी है। जिससे अन्य रेल कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
त्वरित कार्यवाई करते हुए सतर्कता टीम द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त टीटीई के विरुद्ध कार्रवाई की गयी। दरअसल मामला 28.04.2026 का है, जब गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पूर्व मध्य रेल की सतर्कता टीम ने गाड़ी संख्या 18183 टाटा-बक्सर एक्सप्रेस की सघन जांच की।
एसी कोच में कार्यरत टीटीई/आसनसोल के प्राईवेट एवं सरकारी धन की जांच की गई। उनके पास निजी धन के रूप में 4,300 की अधिकता पाई गई, जिसे नियमानुसार रेलवे खाते में जमा किया गया। भ्रष्टाचार में लिप्त उक्त टीटीई के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस प्रकार की कार्रवाई रेलवे प्रशासन द्वारा पारदर्शिता एवं जबावदेही सुनश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर की जा रही है। इस बात की जानकारी पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने दी।