Hindi News / bihar / patna-news / Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर...

Bihar Ips Officer: बिहार कैडर के एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए, अमित शाह के मंत्रालय में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी...

बिहार के 2002 बैच के IPS अधिकारी राकेश राठी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। विशेष शाखा के IG पद से उन्हें विरमित कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति 5 वर्षों या अगले आदेश तक के लिए होगी।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 29, 2026, 5:51:21 PM

Bihar IPS Officer, Rakesh Rathi IPS, Central Deputation IPS, Home Ministry India, Bihar Police IG Special Branch, IPS Transfer News, Ministry of Home Affairs India

- फ़ोटो Google

Bihar Ips Officer: बिहार से एक और आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए. इस संबंध में गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी जो वर्तमान में विशेष शाखा के पुलिस महानिरीक्षक हैं, इन्हें सेंट्रल डेपुटेशन पर जाने के लिए विरमित कर दिया गया है .राकेश राठी को केंद्र में प्रतिनियुक्ति के आधार पर गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है. इन्हें पद ग्रहण की तिथि से 5 वर्ष या अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है.