1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 28, 2019, 10:22:06 AM
- फ़ोटो
NALANDA: खबर नालंदा से है, जहां बिहार थाना इलाके के बैगनाबाद मोहल्ले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि जहरीली शराब पीने से बुजुर्ग की मौत हो गई है. मृतक का नाम शिबू राम है जो 65 साल के थे. मौत के बाद करीब सैकड़ों की संख्या में गुस्साए लोगों ने जमकर बवाल काटा. जहरीली शराब से मौत होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शव के साथ सदर अस्पताल में प्रदर्शन किया. शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते हुए लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि महलपर बदरूबिगहा इलाके में यूरिया निर्मित शराब बनाकर बेची जा रही है. जिसकी शिकायत करने पर भी पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की. गुस्साई भीड़ नारेबाजी करते हुए एसपी आवास भी पहुंच गई. एसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद लोग शांत हुए. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि बुजुर्ग की मौत जहरीली शराब पीने से हुई या फिर मौत की वजह कुछ और थी. नालंदा से राज की रिपोर्ट