Hindi News / news / नालंदा में बीच बाजार दो गुटों में जमकर फायरिंग, शॉपिंग करने आये शख्स...

नालंदा में बीच बाजार दो गुटों में जमकर फायरिंग, शॉपिंग करने आये शख्स को लगी गोली

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 29, 2019, 2:22:46 PM

नालंदा में बीच बाजार दो गुटों में जमकर फायरिंग, शॉपिंग करने आये शख्स को लगी गोली

- फ़ोटो

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों में जमकर फायरिंग की गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के परबलपुर थाना इलाके की है. जहां बस स्टैंड एरिया में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए. मिली जानकारी के मुताबिक सोनचरी, गांगोबिगहा और अस्तुपुर सहित कई गांवों के युवक हथियार के साथ सड़क पर भिड़ गए. दोनों ओर से जमकर फायरिंग की गई. जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने के कारण गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जा रहा है कि बसन्तपुर गांव के रहने वाले जख्मी व्यक्ति चितरंजन कुमार बाजार आया हुआ था. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही परबलपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन पुलिसकर्मियों को भी उल्टे पांव वापस भागना पड़ा. बाद में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बदमाशों को बाजार से खदेड़ा. डीएसपी ने बताया कि घायल व्यक्ति की इलाज कराई जा रही है. मामले की जांच की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट