ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

' नहीं मांग रहे भीख ...,' बोले CM नीतीश का करीबी मंत्री ... बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है बिहार पर भी देना होगा ध्यान

' नहीं मांग रहे भीख ...,' बोले CM नीतीश का करीबी मंत्री ... बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है बिहार पर भी देना होगा ध्यान

18-Nov-2023 05:29 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में एक बार फिर से विशेष राज्य के दर्जे की मांग उठ पड़ी है। सबसे पहले एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई तो उसके बाद अब नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री ने इसको लेकर अपनी मांग रखी है।


दरअसल, नीतीश कैबिनेट के सबसे उम्रदराज मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि - यह ( विशेष राज्य का दर्जा) कोई भीख नहीं, बिहार का हक है। बिहार की उपेक्षा करके देश आगे नहीं बढ़ सकता है। केन्द्र सरकार बताए वह बिहार को उसका हक क्यों नहीं देना चाह रहा है?


मंत्री ने कहा कि जातीय गणना और आर्थिक अध्ययन की रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि बिहार में काफी गरीबी है। रिपोर्ट के अनुसार यहां के 94 लाख परिवार गरीब हैं। क्या इन्हें बेहतर जीवन जीने का हक नहीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन्हें आर्थिक मदद देने और मुख्य धारा में लाने की योजना बनायी है। यदि केन्द्र बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देगा तो हम इस लक्ष्य को शीग्र प्राप्त कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की पांचवी आर्थिक शक्ति है और केन्द्र ने 2027 तक तीसरी आर्थिक शक्ति बनने का लक्ष्य भी तय किया है। इसमें बिहार सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यदि केन्द्र विशेष राज्य का दर्जा देता है तो बिहार विकास की रफ्तार में सबसे तेजी से आगे बढ़ सकता है और इसका सकारात्मक प्रभाव देश के आर्थिक विकास पर पड़ेगा। लेकिन, बिहार को छोड़कर देश महाशक्ति कैसे बन सकता है? अगर देश को बिग इकोनॉमी बनाना है तो बिहार को साथ लेकर चलना होगा। 


मंत्री ने कहा कि, आज जान बूझकर केन्द्रीय योजनाओं में बिहार की हिस्सेदारी घटाया जा रहा है और तरह-तरह के बहाने बनाकर विशेष राज्य का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है। पर, बिहार अपने हक के लिए संघर्ष करेगा। हम पूरे प्रदेश में इसको लेकर अभियान चलाएंगे।


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेष राज्य के दर्जा दिलाने के लिए नया ऐलान कर दिया है। उन्होंने फिर से यह मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखते हुए कहा है कि इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो, यह कैंपेन चलेगा। जगह-जगह से इसके लिए अभियान चलाने का काम होगा।