ब्रेकिंग न्यूज़

मोबाइल पर पत्नी से बात करने के दौरान युवक ने उठा लिया बड़ा कदम, दो साल पहले किया था लव मैरिज BIHAR NEWS : पटना में DRI की बड़ी कार्रवाई, साधु वेश में वन्यजीव तस्करों का भंडाफोड़; करोड़ों के तेंदुए की खाल बरामद खगड़िया में तेजस्वी यादव की गाड़ी कीचड़ में फंसी, ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया New Rail Bridge Bihar: बिहारवासियों को बड़ी खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगा यह पुल; तीन जिले के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा BIHAR NEWS : बिहार में उद्यमिता को बढ़ावा : मुख्यमंत्री उद्यमी योजना और लघु उद्यमी योजना से अब तक 1.15 लाख से अधिक लाभुकों को मिला सहारा Bihar News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गयाजी में एक साथ बैठकर किया पिंडदान, विदेशी श्रद्धालुओं ने निभाई भारतीय परंपरा बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला : "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" का गठन, 339 पदों को मिली मंजूरी; इनके पास होगा फुल पावर Pension Scheme: पेंशन धारकों के लिए 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे यह नियम, पढ़ लें पूरी खबर दुर्गा पूजा में इस बार शिवलिंग आकार का 40 फीट ऊंचा पंडाल, 24 सितंबर तक बनकर होगा तैयार IPS transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए 10 जिलों के SP; 16 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफ़र

नहीं रहे पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन, मुकेश सहनी ने जताया शोक

 नहीं रहे पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन, मुकेश सहनी ने जताया शोक

26-Feb-2024 04:27 PM

By First Bihar

DESK: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 72 साल की उम्र में आज उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। पंकज उधास की बेटी नायाब उधास ने इस घटना की जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि बहुत दुख के साथ हमें ये बताना पड़ रहा है कि पद्मश्री पंकज उधास का आज निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 26 फरवरी की सुबह 11 बजे मुंबई के कैंडी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद उनके फैन काफी मायूस हैं। नम आंखों से लोग सिंगर पंकज उधास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 


गायिकी व गजल की दुनिया में पंकज उधास ने अलग मुकाम हासिल किया। गज़ल सम्राट पद्मश्री पंकज उधास का अंतिम संस्कार कल 27 फरवरी को होगा। सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कहा कि पंकज का जाना म्यूजिक जगत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। वही विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो ने गजल सम्राट के निधन पर शोक जताते हुए एक्स पर लिखा कि मशहूर गजल गायक पंकज उधास जी के निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। पंकज उधास जी का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकाकुल परिजनों तथा उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदा व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहने करने की शक्ति प्रदान करें..विनम्र श्रद्धांजलि