Bihar News: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच गयाजी में एक साथ बैठकर किया पिंडदान, विदेशी श्रद्धालुओं ने निभाई भारतीय परंपरा बिहार पुलिस मुख्यालय का बड़ा फैसला : "मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो" का गठन, 339 पदों को मिली मंजूरी; इनके पास होगा फुल पावर Pension Scheme: पेंशन धारकों के लिए 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे यह नियम, पढ़ लें पूरी खबर दुर्गा पूजा में इस बार शिवलिंग आकार का 40 फीट ऊंचा पंडाल, 24 सितंबर तक बनकर होगा तैयार IPS transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, बदले गए 10 जिलों के SP; 16 IPS अफसरों का हुआ ट्रांसफ़र Bihar Education News: बिहार के 45 B.E.O. को मिला बड़ा लाभ...शिक्षा विभाग ने दिया बड़ा तोहफा Bihar News: हवन कुंड से निकली चिंगारी से मची तबाही, फर्नीचर शॉप सहित लाखों की संपती हुई खाक Bihar politics : 'अरे भले आदमी जरा जोर से बोलो ...', शाहाबाद में ऐसा क्यों कहे अमित शाह; जानिए वजह Bihar News: करंट लगने से बच्ची की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप Railway Board : रेल यात्री के लिए राहत वाली खबर ! अब राजगीर तक जाएगी पटना-लोकमान्य टर्मिनस एक्सप्रेस, जानिए टाइम और स्टोपेज
24-Nov-2023 08:58 PM
By First Bihar
DESK: बॉलीवुड से दुखद खबर आ रही है। सिनेमाजगत के मशहुर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली का हार्ट अटैक से निधन हो गया। मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार कोहली ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस घटना के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गयी है। सोशल मीडिया पर नम आंखों से लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
बताया जाता है कि आज सुबह करीब 8 बजे जब वे मुंबई स्थित अपने फ्लैट में थे और नहाने के लिए बाथरूम में गये हुए थे काफी देर बाद जब वे बाथरूम से बाहर नहीं निकले तब बेटे अरमान कोहली ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वे फर्श पर गिरे हुए थे। बेटे अरमान कोहली उन्हें अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागीन, जानी दुश्मन, बीवी नौकर का, बदले की आग, बीस साल बाद, जीने नहीं दूंगा जैसी कई हिन्दी फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया था।
नागिन और जानी दुश्मन इनमें हिट फिल्म थी। आज शाम मुंबई के सांताक्रुज हिंदू क्रिमेटोरियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजकुमार कोहली का जन्म 1930 में हुआ था और उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मे बनायी। उन्होंने पंजाबी फिल्म दुल्ला भट्टी का भी निर्देशन किया। उनकी शादी पंजाबी फिल्म की अभिनेत्री निशि से हुई थी। राजकुमार कोहली के दो बेटे गोगी और अरमान हैं।
छोटा बेटा अरमान कोहली का फिल्मी करियर सफल नहीं रहा। राजकुमार कोहली ने अपने बेटे अरमान कोहली की फिल्म जानी दुश्मन का निर्देशन किया था। अरमान को लेकर उन्होंने 3 फिल्में बनाई थी। जब हिंदी सिनेमा में अरमान को पहचान नहीं मिली तो अरमान ने 2013 में रियलिटी शो बिग बॉस सीजन सात में भाग लिया जिसके बाद अरमान की पहचान इसी शो से बनी।
राजकुमार कोहली के छोटे बेटे और अरमान के भाई रजनीश कोहली की भी मौत हो चुकी है। 2021 में 44 साल की उम्र में उनका निधन किडनी फेल होने की वजह से हुई थी। 14 साल की उम्र में रजनीश एक हादसे के शिकार हो गये थे। इस घटना में उन्हें शारीरिक तौर पर अपंग बना दिया था। जिसके कारण उन्हें कही जाने के लिए व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ता था।