ब्रेकिंग न्यूज़

सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन ... 80 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की लड़की से किया निकाह, कहा -बहुत जरूरत थी ...

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन ... 80 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की लड़की से किया निकाह, कहा -बहुत जरूरत थी ...

24-Jul-2024 02:15 PM

By First Bihar

GAYA : इश्क और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। कब किससे एक झलक में प्यार हो जाए यह तो बड़े -बड़े सुरमा भी नहीं जानते। वैसे भी भारत में ही इश्क में ताजमहल तक बनवा दिए गए हैं। ऐसे में अब एक मामला बिहार के गया से निकल कर सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग अपने से आधे से कम उम्र या यूं कहे की दो तिहाई उम्र की लड़की से निकाह कर लिया है। इसके बाद अब यह मामला काफी सुर्ख़ियों में बना हुआ है। 


दरअसल, गया के शेरघाटी आमस प्रखंड के हमजापुर एक 80 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से निकाह कर लिया। सबसे बड़ी बात यह है कि लड़की ने भी ख़ुशी -ख़ुशी इस निकाह को काबुल भी कर लिया। इस दौरान जब बुजुर्ग से यह सवाल किया गया कि आखिर इतनी अधिक उम्र में शादी क्यों किया तो उनका जवाब भी काफी अनूठा सा था। उन्होंने कहा कि उम्र हो गई है और घर में मेरा कोई ख्याल रखने वाला नहीं रहा। लिहाजा अपने निकाह का सोचा और इस इनके अब्ब्बू से बात हुई और इन्होंने निकाह कबुल कर लिया।  


बताया जा रहा है कि, 80 साल के बुजुर्ग का का नाम मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी और जिसे इन्होंने शादी रचाई है उसे लड़की का नाम रेशमा परवीन है। रेशमा आमस प्रखंड के हमजा पर वार्ड नंबर 11 के इस्लामनगर में की रहने वाली है और उसका शोहर पैदा गांव के रहने वाले है। इन लोग दोनों अपनी मर्जी से निकाह किया है। 


उधर, इस घटना को लेकर हर तरफ इस बात की चर्चा तेज है कि आखिर 80 साल के बुजुर्ग 25 साल की युवती से क्यों शादी रचाया। इसके पीछे जो बात कही जा रही है उसमें कितनी सच है और भला से इतने अधिक आयु सेलोग से कोई युवती कैसे शादी कर सकती है।