DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश गोरी चमड़ी की डिमांड पर विदेशी लड़कियों की सप्लाई, पुलिस की रेड में उज्बेकिस्तान की युवतियां मिलीं Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Patna Crime News: पटना के वेयरहाउस से लाखों की लूट, बदमाशों ने 8 कर्मचारियों को बंधक बनाकर की लूटपाट Tips To Get Success: सफल होना है तो अपनाएं यह जरुरी टिप्स, कामयाबी चूमेगी कदम Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Bihar News: झारखंड की बारिश का बिहार में असर, पानी के दबाव से नालंदा में तटबंध टूटा; बाढ़ जैसे हालात Aadhaar Update: अब बार-बार आधार सेंटर जाना बंद, घर बैठे फोन से अपडेट करें नाम, पता और मोबाइल नंबर Road Accident: NH किनारे गड्ढे में पलटी सवारी बस, कई यात्री घायल
27-Jan-2023 09:12 PM
By First Bihar
SAHARSA: खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां सलखुआ थाना क्षेत्र के बोहरबा में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान जमकर फायरिंग की गयी। इस घटना में बोहरवा के रहने वाले अरविंद यादव (45) को पेट में गोली लग गयी जबकि दूसरे व्यक्ति सनोज यादव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
शुक्रवार की देर शाम हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। दोनों घायलों को ईलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का ईलाज जारी है। घटना को लेकर पीड़ित के भाई आनंद कुमार यादव ने बताया कि वे लोग शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे कोरबा से सरस्वती की प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकले थे। इसी दौरान पप्पू यादव, गुड्डू यादव, कृष्ण कुमार उर्फ गुड्डू, शिवनंदन यादव, राजन यादव, बाबू यादव सहित 10-15 अज्ञात लोग मौके पर पहुंच गये और फायरिंग करनी शुरू कर दी।
मूर्ति विसर्जन को जा रहे झुंड में पर इन लोगों ने 20 से 25 राउंड गोलियां बरसायी। जिसमें एक गोली उनके भाई अरविंद यादव को पेट में लग गई वही सनोज को हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सहरसा के गांधी पथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का ईलाज चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।