Hindi News / news / सीवान में अपराध अनकंट्रोल, दिनदहाड़े शख्स की गोली मार कर हत्या

सीवान में अपराध अनकंट्रोल, दिनदहाड़े शख्स की गोली मार कर हत्या

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 01, 2019, 11:14:36 AM

सीवान में अपराध अनकंट्रोल, दिनदहाड़े शख्स की गोली मार कर हत्या

- फ़ोटो

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है. घटना सीवान के हुसैनगंज थाना इलाके के टिकरी नहर के पास की है. जहां बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की उम्र 50 साल के करीब बताई जा रही है. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट