Hindi News / news / अभी-अभी : आरा में एक महिला का मर्डर, हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी...

अभी-अभी : आरा में एक महिला का मर्डर, हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 12, 2019, 7:20:18 PM

अभी-अभी : आरा में एक महिला का मर्डर, हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

- फ़ोटो

ARA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बढ़ते क्राइम के सामने भोजपुर पुलिस बौना साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है आरा से जहां अपराधियों ने एक महिला का मर्डर कर दिया हैं. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. पूरी वारदात जिले के पीरो थाना इलाके की है. जहां चपटही गांव में अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पूर्व के विवाद को लेकर अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. जानकारी मिली है कि महिला को तीन गोली मारी गई है. घटना की सूचना मिलते ही मृतिका के घर में कोहराम मच गया है. घर में चीख चीत्कार मची हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. अपराधियों की तलाश की जा रही है. आरा से के के सिंह की रिपोर्ट