Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन Bihar News: चुनावी तैयारी में जुटे JDU नेता दिव्यांशु भारद्वाज, मोतिहारी में जन संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री मोदी के पूर्णिया दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, SPG ने संभाली कमान; जमीन से आसमान तक पहरा बेगूसराय में सम्राट चौधरी का तीखा हमला, जनसुराज को बताया ‘कुकुरमुत्ता पार्टी’ Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थानों के थानेदार बदले Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़ Bihar News: बिहार में सड़क हादसे में बच्चे की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़
06-Feb-2023 04:37 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय जिले में दिनदहाड़े 2 फरवरी को एक मुखिया की हत्या की गयी थी। मुखिया विरेंद्र शर्मा हत्या के बाद मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो. महफूज अंसारी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाने वाली थी। पुलिसिया दबिश के कारण मुख्य आरोपी मोहम्मद महफूज अंसारी ने आज बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सांख तरैया की है। इससे पहले भी पुलिस ने विरेंद्र शर्मा हत्याकांड के तीन साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया था। आज मुख्य आरोपी मोहम्मद महफूज अंसारी ने बेगूसराय कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। बताया जाता है परना पंचायत के मुखिया विरेंद्र शर्मा की हत्या का आरोप पूर्व मुखिया और चुनाव में हारे उम्मीदवार मोहम्मद महफूज अंसारी पर लगा था। उसने ही साजिश का तहत शूटरों से विरेंद्र शर्मा की हत्या करवायी थी।
एसपी योगेंद्र कुमार ने बीते दिनों यह बताया था कि मुखिया चुनाव में 18 वोट से हारने वाले पूर्व मुखिया महफुज अंसारी ने ही हथियार और मोबाइल का इंतजाम शूटर को किया था। घटना से एक दिन पहले मो. महफूज दूसरे राज्य में चला गया था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जानी थी। पुलिसिया दबिश को देखते हुए मुख्य आरोपी महफूज अंसारी ने बेगूसराय कोर्ट में आज सरेंडर किया।
गौरतलब है कि 2 फरवरी 2023 को दिन के करीब 11 बजकर 20 मिनट पर निमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के वर्तमान मुखिया विरेन्द्र शर्मा की हत्या मुफ्फसिल थानान्तर्गत तरैया के समीप सोना चिमनी भटठा के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये थे। मामले की जांच के लिए बेगूसराय एसपी ने एक टीम का गठन किया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पहले घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधियों में अंजूम उर्फ फैज अहमद खान पे० जमील अहमद, साकिन परना, थाना नीमाचाँदपुरा, जिला बेगूसराय, मो० फरहान पे० मो० महफूज अंसारी, साकिन परना, थाना नीमाचादपुरा, जिला बेगूसराय और मो0 इश्तियाक पे० मो० अब्बास, साकिन परना, थाना नीमाचाँदपुरा, जिला बेगूसराय शामिल है। तीनों अपराधियों को 4 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो० महफूज फरार चल रहा था।
लगातार पुलिस की छापेमारी, पुलिस दबिश और घर की कुर्की किए जाने के भय से मुख्य आरोपी पूर्व मुखिया मो० महफूज अंसारी ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मुख्य आरोपी मो० महफूज अंसारी पे० मो० कयूम अंसारी, सा० परना, थाना नीमाचादपुरा, जिला बेगूसराय का रहने वाला है। आरोपी मो. महफूज पर नीमचंदपुर थाना कांड सं0 01/09 धारा- 447 / 448 / 341 / 342/323/504/34 भा0द0वि० और नीमचंदपुर थाना कांड सं0 46/19 धार- 147/148 /149/341/323/307/304/506 भा०द०वि० मामले दर्ज है। वही पंश्चिम बंगाल (इकबालपुर ) थाना कांड सं0 101 / 11 धारा 398ए / 306 / 34 भा०द०वि० में भी केस दर्ज है।