ब्रेकिंग न्यूज़

Employee Service Rules : पुजारियों को राज्यकर्मी का दर्जा, वेतन 3 गुना बढ़ेगा, नई सेवा नियमावली लागू Bihar News: बिहार में इस दिन से शुरू होगा 704 नए ग्रामीण पुलों का निर्माण कार्य, सरकार ने एजेंसियों को चेताया; नहीं किया यह काम तो होंगे ब्लैक लिस्टेड Bihar News: बिहार में इस दिन से शुरू होगा 704 नए ग्रामीण पुलों का निर्माण कार्य, सरकार ने एजेंसियों को चेताया; नहीं किया यह काम तो होंगे ब्लैक लिस्टेड Reform GST : छठ पूजा के पहले बिहार के लोगों को मिलेगा डबल धमाका, निर्मला सीतारमण ने कर दिया एलान; जानिए GST रिफोर्म से कैसे होगा फायदा Patna News: पटना में थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; 15 लोगों का रेस्क्यू Patna News: पटना में थर्मोकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; 15 लोगों का रेस्क्यू Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई बिहार पुलिस, इस जिले में 100 से अधिक पर CCA, 7000 लोगों पर 107 की कार्रवाई Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुई बिहार पुलिस, इस जिले में 100 से अधिक पर CCA, 7000 लोगों पर 107 की कार्रवाई BIHAR EDUCATION NEWS : शिक्षा विभाग के नए ACS ने बदल दिया एस सिद्धार्थ का फैसला, इन टीचरों के लिए जारी हुआ नया गाइडलाइन Patna Crime News: पटना में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, रेल पुलिस ने 8 बदमाशों को दबोचा

पूर्व कप्तान धोनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया केस

पूर्व कप्तान धोनी के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ दर्ज कराया केस

05-Jan-2024 04:55 PM

By First Bihar

RANCHI: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के खिलाफ धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। धोनी ने रांची की कोर्ट में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।


दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आर्का के साथ एमओयू किया था। कंपनी को वैश्विक स्तर पर क्रिकेट एकेडमी स्थापित करना था लेकिन कंपनी ने करार को पूरा नहीं किया। कंपनी और धोनी के बीच हुए करार के तहत स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी कंपनी को फ्रेंचाइजी फीस देनी थी और साथ ही मुनाफे को भी शेयर करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी कोशिशों के बाद भी करार की शर्तों को पूरा नहीं किया गया।


धोनी ने आर्का स्पोर्ट्स मैनेजमेंट से अथॉरेटी लैटर ले लिया और कई लीगल नोटिस भी भिजवाए। धोनी के वकील दयानंद सिंह ने बताया है कि कंपनी के कारण धोनी को 15 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। एमएस धोनी नए साल का जश्न मनाने दुबई गए थे और हाल ही में वह दुबई से लौटे हैं। दुबई से भारत लौटने के बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज कराया है।