Hindi News / news / मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन देने से युवक की मौत, परिजनों...

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन देने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम छोड़कर डॉक्टर और कम्पाउंडर फरार

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 31, 2019, 7:43:31 PM

मोतिहारी में ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन देने से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, नर्सिंग होम छोड़कर डॉक्टर और कम्पाउंडर फरार

- फ़ोटो

MOTIHARI : इस वक्त बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है जहां नर्सिंग होम में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही से एक युवक की मौत हो गई है. हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने गए युवक को गलत इंजेक्शन देने के कारण उसकी मौत हो गई है. परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया है. डॉक्टर और कम्पाउंडर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए हैं. पूरी घटना जिले के छतौनी इलाके की है. जहां हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराने आये एक युवक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन से ठीक पहले डॉक्टर ने युवक को गलत इंजेक्शन दे दिया था. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. इस घटना को लेकर परिजनों में काफी नाराजगी देखी गई. उन्होंने क्लिनिक में जमकर बवाल किया. बताया जा रहा है कि परिजनों के हंगामे के बाद डॉक्टर और कम्पाउंडर दोनों क्लिनिक छोड़कर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट