Hindi News / news / मोतिहारी: सड़क हादसे में मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

मोतिहारी: सड़क हादसे में मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 16, 2019, 9:51:39 AM

मोतिहारी: सड़क हादसे में मासूम की मौत, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन

- फ़ोटो

MOTIHARI: ख़बर मोतिहारी से है, जहां तेज रफ्तार ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली है. तेज रफ्तार से जा रही टाटा-407 गाड़ी ने सड़क किनारे खेल रहे 7 साल के मासूम को रौंद दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्चे ने दम तोड़ दिया. घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर मंदिर के पास की है. घटना से नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए लोगों ने SH- 74 को जाम कर हंगामा और प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोपी ड्राइवर पर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. मोतिहारी से अवनीश की रिपोर्ट