Hindi News / news / मोतिहारी में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वालों के ऊपर...

मोतिहारी में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वालों के ऊपर केस दर्ज

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 5:32:42 PM

मोतिहारी में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल वालों के ऊपर केस दर्ज

- फ़ोटो

MOTIHARI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है. जहां दहेज दानवों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है. मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के तुरकौलिया थाना इलाके की है. जहां बभनौलिया गांव में ससुराल वालों के ऊपर दहेज के लिए बहू की हत्या करने का आरोप लगा है. मिली जानकारी के मुताबिक पति के घर वाले दहेज में सोने की चेन मांग रहे थे. कई दिनों से उसके साथ मारपीट की जा रही थी. बुधवार को उसकी हत्या कर दी गई. वारदात की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस वालों ने महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट