1st Bihar Published by: 13 Updated Jul 22, 2019, 9:04:00 AM
- फ़ोटो
DESK: महंगाई के मोर्चे पर आम लोगों के लिए राहत की खबर आई है. आने वाले महीनों में सब्जी, फल, दूध, दाल, अंडे, मांस-मछली जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में और कमी आ सकती है. एडीबी (एशियाई विकास बैंक) ने अपनी रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. एडीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रुपये में मजबूती और जीडीपी के पूर्वानुमान में कटौती के कारण चालू वित्त वर्ष में भारत की महंगाई घटकर 4.10 प्रतिशत रहेगी. एडीबी ने जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 0.20 प्रतिशत घटाकर 7 प्रतिशत कर दिया है. एडीबी ने एशियाई विकास परिदृश्य 2019 के साथ कहा कि भारत दक्षिण एशिया क्षेत्र की महंगाई को कम करने का मुख्य कारक रहेगा.