Hindi News / news / MDMK चीफ वाइको का विवादित बयान, कहा- हिंदी के चलते सदन में गिरा...

MDMK चीफ वाइको का विवादित बयान, कहा- हिंदी के चलते सदन में गिरा चर्चा का स्तर

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 15, 2019, 5:49:28 PM

MDMK चीफ वाइको का विवादित बयान, कहा- हिंदी के चलते सदन में गिरा चर्चा का स्तर

- फ़ोटो

DESK: तमिलनाडु की पार्टी एमडीएमके के मुखिया वाइको ने हिंदी भाषा के लिए विवादित बयान दिया है. एनडीए सरकार की पूर्व सहयोगी एमडीएमके चीफ ने कहा है कि हिंदी भाषा में कोई साहित्य नहीं है. उन्होंने कहा कि इसकी कोई जड़ नहीं है और संस्कृत एक मरी हुई भाषा है. हिंदी और संस्कृत विरोध के नाम पर दक्षिण के राज्य में राजनीति करने वाली एमडीएमके मुखिया के ताजे बयान पर विवाद होना तय है. वाइको ने हिंदी भाषा के लिए विवादित बयान दिया है और कहा है कि हिंदी के चलते संसद में चर्चा का स्तर नीचे गिरा है. वाइको यहीं पर नहीं रुके उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा में लगाए गए नारों को संसद में कोई नहीं समझ सकता है. हालांकि उन्होंने कहा है कि यह मेरा विचार है.