ब्रेकिंग न्यूज़

MUZAFFARPUR: HAM के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, संतोष सुमन बोले..विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को बनाया जाएगा मजबूत BIHAR: ग्रामीण कार्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में 2 इंजीनियर सस्पेंड, अन्य पर भी गिरेगी गाज Bihar Crime News: दिनदहाड़े कार सवार से 5 लाख की लूट, बहन की शादी के लिए कर्ज लेकर जा रहा था घर स्वामी सहजानंद सरस्वती के नाम पर बिहटा एयरपोर्ट रखने की मांग, युवा चेतना के संयोजक ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात TCH एदुसर्व ने किया ऐलान: BPSC TRE-4.0, CTET और STET के लिए नए बैच की शुरुआत, सीमित सीटें, जल्द कराए नामांकन गोपालगंज से बड़ी खबर: नहाने के दौरान गंडक नदी में डूबे 3 बच्चे, तलाश जारी Bihar Co Suspend: 'मंत्री' को गलत जानकारी देना CO को पड़ा महंगा, दो अधिकारी सस्पेंड CHAPRA: शहीद इम्तियाज को श्रद्धांजलि देने घर पहुंचे VIP के प्रतिनिधिमंडल, परिजनों से मिलकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा BIHAR: जहानाबाद जेल में तैनात महिला सिपाही ने की आत्महत्या, कटिहार की रहने वाली थी शिवानी, एक महीने में यह तीसरी घटना Bihar News: 30 मई को बिहार दौरे पर नरेंद्र मोदी, इस एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन; सासाराम में बड़ी जनसभा में होंगे शामिल

होली के दिन पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

होली के दिन पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

08-Mar-2023 09:16 AM

By First Bihar

PATNA : आज रंगों का त्योहार होली है। होली के दिन मौसम ने अचानक करवट बदला है। अहले सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं। तेज हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ गयी है। पटना में बारिश होने के आसार लग रहा है।


यदि बारिश हुई तो यह होली के रंग में बेरंग करने जैसा होगा। सुबह से ही लोग धूप उगने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों की नजर आसमान पर टिकी हुई है। लोग जल्द सूर्योदय की कामना कर रहे है। वही बच्चे भी होली खेलने के लिए धूप होने का इंतजार कर रहे हैं। 


मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 4 दिनों की राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश के बाद रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग का अनुमान है कि, बुधवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ शहरों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस वहीं रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा औसतन 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। राज्य के कुछ इलाको में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद मौसम में गर्माहट आने के भी अनुमान लगाए गए हैं।