Hindi News / bihar / gopalganj-news / कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने...

कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

BPSC TRE 4.0: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि BPSC TRE 4.0 की प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी। विभाग 25 जुलाई तक अपनी तैयारी पूरी कर अधियाचना BPSC को भेजेगा, जिसके बाद नोटिफिकेशन जारी होने का रास्ता साफ होगा।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 08, 2026, 12:50:37 PM

BPSC TRE 4.0

इसी महीने शुरू होगी BPSC TRE 4.0 की प्रक्रिया - फ़ोटो Reporter

BPSC TRE 4.0: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से टीआरई फोर के नोटिफिकेशन की आश लगाए बैठ रहे अभ्यर्थियों को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। गोपालगंज पहुंचे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने टीआरई फोर को लेकर बड़ा बयान दिया है।



दरअसल, बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गोपालगंज दौरे के दौरान शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी जानकारी दी है। थावे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने कहा कि TRE-4 की प्रक्रिया इसी महीने शुरू कर दी जाएगी और इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।



शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि TRE-4 को लेकर विभाग तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। मंत्री के अनुसार, 25 जुलाई तक विभाग अपनी तैयारियां पूरी कर लेगा।



उन्होंने बताया कि TRE-4 की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समयबद्ध तरीके से शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करना है, ताकि राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को जल्द दूर किया जा सके।


रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज