ब्रेकिंग न्यूज़

Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Birth certificates : अब घर बैठे दस मिनट में तैयार होगा बर्थ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू की यह सेवा PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना PM Modi Birthday 2025: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गयाजी में विशेष पूजा-अर्चना, प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना Bihar Crime News: खिड़की से घुसे तीन बदमाश, BA छात्रा की गला रेतकर कर दी हत्या Bihar Politics: 'थेथर में महाथेथर और पतित में भी महापतित हैं तेजस्वी'... गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल BIHAR POLITICS : महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी ने इस सीट पर ठोका दावा,कहा - हम हर मौसम में रहते हैं एक्टिव Priyanka Gandhi Rally: सीमांचल में फेल होगा मोदी का प्लान! पूर्णिया में प्रियंका की हुंकार; NDA के दावों की खुलेगी पोल

Margashirsha Purnima 2024: इस तिथि को रखें मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत, जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Margashirsha Purnima 2024: इस तिथि को रखें मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत, जानिए.. शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

11-Dec-2024 10:11 PM

By First Bihar

Margashirsha Purnima 2024: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2024

इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 15 दिसंबर, रविवार को मनाई जाएगी, जो 14 दिसंबर, शाम 04:58 से शुरू होकर 15 दिसंबर, दोपहर 02:31 तक रहेगी। चंद्रोदय 15 दिसंबर को शाम 05:14 बजे होगा।


पूजा विधि

सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। गंगा जल मिलाकर स्नान करने से विशेष लाभ होता है। घर के मंदिर को साफ करके फूलों और दीपक से सजाएं। विष्णु भगवान को पीले रंग के फल, फूल और वस्त्र चढ़ाएं। माता लक्ष्मी को गुलाबी या लाल रंग के फूल और श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इश दिन सत्यनारायण की कथा सुनने और सुनाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके बाद शाम को चंद्रोदय के समय चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस दिन व्रत रखने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:17 AM से 06:12 AM

प्रातः सन्ध्या: 05:44 AM से 07:06 AM

अभिजित मुहूर्त: 11:56 PM से 12:37 PM

विजय मुहूर्त: 02:00 PM से 02:41 PM

गोधूलि मुहूर्त: 05:24 PM से 05:51 PM

सायाह्न सन्ध्या: 05:26 PM से 06:48 PM

अमृत काल: 06:06 PM से 07:36 PM

निशिता मुहूर्त: 11:49 PM से 12:44 AM, 16 दिसंबर

चंद्रोदय समय: 05:14 PM


मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय

दक्षिणावर्ती शंख में साबुत चावल भरकर रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी के पौधे की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गरीबों को दान करने से पुण्य मिलता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है।


नोट: यह जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी धार्मिक अनुष्ठान को करने से पहले किसी पंडित या धर्मगुरु से सलाह लेना जरूरी है।