ब्रेकिंग न्यूज़

Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, इस सीट से हो सकती हैं कैंडिडेट; खुद किया एलान Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजने केस में नया ट्विस्ट, अब हाईकोर्ट जाएगी CBI की टीम; जानिए... क्या है वजह Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा Bihar News: बिहार में यहाँ बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन, ₹3100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला Nepal Political Crisis: 8 साल पहले महाभियोग झेलीं सुशीला कार्की, अब बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री; जान लें... क्या है इनकी कहानी Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने फिर तेजस्वी को CM पद का दावेदार मानने से इनकार किया, कहा - जनता करेगी फैसला, सीट शेयरिंग में मनपसंद क्षेत्र चाहिए Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार.. BSEB : इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यह है लास्ट डेट; वोकेशनल कोर्स के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया

मामा से रंगदारी मांग रहा था भांजा, नहीं देने पर मार दी गोली

मामा से रंगदारी मांग रहा था भांजा, नहीं देने पर मार दी गोली

07-Nov-2021 03:59 PM

By

BEGUSARAI: बेगूसराय के रघुनाथपुर में अपराधियों ने आर्मी के मेडिकल ऑफिसर को गोली मार दी है। घायल आर्मी ऑफिसर का इलाज प्राइवेट नर्सिंग होम में जारी है। घायल की पहचान रघुनाथपुर के रहने वाले दिनेश यादव के बेटे राम रतन कुमार के रूप में हुई है।


 राम रतन के भांजे और उसके साथियों पर गोली मारने का आरोप लगा है। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 


परिजनों की माने तो मेला देखकर लौटने के दौरान भांजे ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोली मार दी और मौके से सभी फरार हो गया। घायल राम रतन की पोस्टिंग अम्बाला में है। दीवाली और छठ पूजा की छूट्टी लेकर वह 4 नवंबर को अंबाला से घर पहुंचा था। 


गोली मारने वाला घायल आर्मी ऑफिसर राम रतन का भांजा लगता है जो आपराधिक प्रवृति का है। जो उनसे रंगदारी मांग रहा था। रंगदारी नहीं देने पर उसने साथियों के साथ मिलकर मामा को गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी संभव नहीं हो पाई है।