ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्य के कॉलेजों में 115 प्रधानाचार्यों की होगी नियुक्ति, कुलपतियों को दिए गए आदेश INDvsENG: पहले ही दिन भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, अब तक नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar News: इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को लेकर सामने आई अहम जानकारी, जमीन अधिग्रहण जल्द शुरू Bihar Flood: प्रदेश में बढ़ रहा 9 नदियों का जलस्तर, इस जगह टूट गया तटबंध; सैकड़ों प्रभावित Bihar News: बैंक लूटकांड का कुख्यात अपराधी हथकड़ी समेत पुलिस हिरासत से फरार, एक महीने में भाग चुके 5 कैदी Bihar Rain: अगले 4 दिन राज्य में भीषण बारिश, IMD ने आंधी और तूफान को लेकर भी किया अलर्ट Bihar News: चाची को हुआ भतीजे से ऐसा प्यार, पति की मौजूदगी में मंदिर में रचा ली शादी; बोली- साथ जिएंगे साथ मरेंगे Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Khan Sir: खान सर ने दी दूसरी रिसेप्शन पार्टी, सिर्फ छात्राओं को एंट्री; क्यों नहीं पहुंचीं मिसेज खान?

महिलाओं से छेड़खानी के बाद दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से दो युवक घायल

महिलाओं से छेड़खानी के बाद दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से दो युवक घायल

03-Mar-2023 09:32 PM

By SONU

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां महिलाओं से छेड़खानी किये जाने के बाद हुए विवाद में दो गांव के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान 2 लोगों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गये हैं। जिसमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।


रजौली थाना क्षेत्र के बड़हर और गंगा बीघा गांव के लोगों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद गोलीबारी की गयी। घायलों की पहचान बड़हर गांव निवासी कृपाल राजवंशी के बेटे सोनू कुमार और उसी गांव के शिबू राजवंशी के रूप में हुई है। सोनू के सीने में गोली मारी गयी जबकि शिबू को हाथ में गोली लगी है।


परिजनों ने बताया कि सबड़हर गांव की महिलाएं और लड़कियां शौच के लिए गंगा बीघा गांव की तरफ जाती है। उसी दौरान उसी गांव के लड़के उन लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं। इसी बात को लेकर दोनों गांव के बीच में हिंसक झड़प हुई जिसमें एक पक्ष ने  2 लोगों को गोली मार दी। 


इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही घटना के बाद सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं।घायलों का इलाज नवादा सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रजौली थाना पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।