1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 20, 2019, 9:28:36 AM
- फ़ोटो
PATNA : मदरसा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है. अब इनके आश्रितों को भी अनुकंपा पर नौकरी मिलेगी. इसके लिए बिहार राज्य मदरसा बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड ने अपने आदेश में कहा है कि ऐसे शिक्षक और शिक्षेकेतर कर्मचारी जिनकी मृत्यु मदरसा कार्यालय में हुई है, उनके आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी दी जाएगी. जिसके लिए जल्द ही मदरसा शिक्षकों को संबंधित कागजात मदरसा समिति के समक्ष जमा कराना होगा. अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया संबंधित क्षेत्र की मदरसों की प्रबंध समिति के सचिव करेंगे. अंतिम मंजूरी बिहार राज्य मदरसा बोर्ड देगा. बता दें कि मदरसा बोर्ड का यह आदेश हाईकोर्ट के एक निर्णय के आलोक में आया है. हाईकोर्ट ने हाल ही में एक केस की सुनवाई के दौरान यह निर्णय दिया था.