Tejas MK1A: भारतीय वायुसेना में जल्द शामिल होगा 'देशी राफेल', खूबी जान अमेरिकी वैज्ञानिक भी हुए हैरान INDvsENG: रुट ने तोड़ डाला सचिन का रिकॉर्ड, जयसूर्या भी छूटे पीछे Bihar News: रायगढ़ में बिहार के युवक ने समाप्त की जीवन लीला, व्यवसायी के घर करता था रसोइए का काम Bihar News: शराब तस्कर को 5 साल की सजा और 1 लाख का जुर्माना, विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला Bihar Crime News: गोपालगंज में पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 7 जख्मी Bihar Crime News: सिवान में युवक को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली, हालत गंभीर Bihar Weather: आज इन जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, IMD की लोगों से सतर्क रहने की अपील नीतीश सरकार ने अपराधियों पर कसी नकेल, मोतिहारी के कुख्यात राहुल सिंह की 2 करोड़ से अधिक की संपत्ति होगी जब्त कटिहार का चोर गिरोह जमुई में सक्रिय, चकाई पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एक घंटे में किया 5 लाख की चोरी का खुलासा समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, मारपीट की सूचना पर पूर्व मंत्री के घर पहुंची थी टीम, गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त
19-Sep-2024 09:35 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: मछली पकड़ने गए मछुआरे को उस वक्त अपनी जान से हाथ धोना पड़ा जब वह मछली के बदले खुद जाल में उलझ गया और गहरे पानी में डूब गया। जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक काफी देर हो चुकी थी। पानी में डूबने से मौत हो गयी।
7 घंटे तक खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों ने गहरे पानी से मछुआरे के शव को ढूंढ निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के चमन टोल गांव का है।
मृतक की पहचान साहेबपुर कमाल थाना अंतर्गत सिरेया गांव वार्ड- 2 निवासी स्वर्गीय रौशन सहनी के पुत्र मिथिलेश सहनी के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि वह अकेले ही मछली पकड़ने के लिए पानी में घुस गया।ैजैसे ही वह पानी में जाल को फेंका तो वह मछली के बजाए वो खुद ही उसी जाल में फंस गये और जाल में उलझ जाने से वो पानी में डूब गये और दम घुटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। अकेले रहने के कारण किसी से मदद नहीं मिली जिसके कारण पानी में दम घूटने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।