ब्रेकिंग न्यूज़

Bank Robbery: पहले सोना रखकर लिया लोन, बाद में उसी बैंक को लूटा; 5 गिरफ्तार Bihar News: 4300 करोड़ खर्च कर इस जिले में फोरलेन सड़क का निर्माण, लाखों लोगों को मिलेगी राहत Bihar News: उत्तर बिहार से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट में बदलाव, लिस्ट जारी Patna News: पटना में चितकोहरा-यारपुर फोरलेन सड़क परियोजना को मिली हरी झंडी, टेंडर जल्द होगा जारी Bihar Rain Alert: राज्य में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज 31 जिलों में भारी बारिश; IMD ने चेताया मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने किराना दुकानदार पेट में मारी गोली, लूट का विरोध करना पड़ा महंगा BIHAR: 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, कई लोग घायल IGIC पटना में पुराना आउटडोर भवन टूटेगा, मरीजों को मिलेगी नई पार्किंग की सुविधा Bihar News: बिहार उद्यमी एवं व्यवसाय आयोग का गठन...एनडीए के 10 नेताओं को किया गया एडजस्ट, उद्योग विभाग ने जारी की अधिसूचना शराब माफिया ललन यादव की 2.1 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त करने की तैयारी, पुलिस ने कोर्ट में भेजा प्रस्ताव

मां की ममता हुई शर्मसार: अपने 6 बच्चों को मां ने कुएं में फेंका, पानी में छटपटाते और दम तोड़ते बच्चों को कुएं के बाहर बैठकर देखती रही कलयुगी मां

मां की ममता हुई शर्मसार: अपने 6 बच्चों को मां ने कुएं में फेंका, पानी में छटपटाते और दम तोड़ते बच्चों को कुएं के बाहर बैठकर देखती रही कलयुगी मां

31-May-2022 02:52 PM

By

DESK: इस घटना ने मां की ममता को शर्मसार करने का काम किया है। घरेलू विवाद के बाद महिला ने वह कदम उठाया जिसे देख हर कोई हैरान है। आप भी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल दिल को झकझोर देने वाली घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के बोरवाड़ी गांव की है जहां एक मां ने अपने कलेजे के टूकड़े को कुएं में जिंदा फेंक डाला। वो भी एक नहीं बल्कि 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और कुएं के बाहर बैठकर बच्चों को तड़पते हुए देखते रही लेकिन उसे बचाने की कोशिश नहीं की। 


आखिरकर तड़प-तड़प कर 6 बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बच्चों की मौत के बाद महिला ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार यानी आज सभी 6 शवों को बाहर निकाला है। मृतकों में 5 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। गिरफ्तार महिला की उम्र 30 साल है। आरोपी महिला का नाम चिखुरी सहनी बताया जा रहा है। महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि बीते सोमवार को ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इसी बात से गुस्साईं महिला ने 6 बच्चों को मारने का मन बना लिया और इसमें वह कामयाब भी हो गयी।


वह सभी बच्चों को लेकर पास के ही कुएं के पास पहुंच गयी और एक-एक कर सभी बच्चों को कुएं में फेंक दिया जिससे सभी की दर्दनाक मौत हो गयी। बच्चों को फेंकने के बाद जब तक बच्चों की मौत नहीं हो गयी तब तक वह कुएं के बाहर बैठकर उसे झांकती रही। मृतकों में 10 वर्षीय रोशनी, 5 वर्षीय विद्या, 8 वर्षीय करिश्मा, रेशमा  6 वर्षीय, शिवराज 3 साल और 3 साल की राधा शामिल हैं।