1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 19, 2019, 3:44:13 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर जिले से जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने रुपये लेकर जा रहे फाइनेंस कर्मियों को अपना निशाना बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के अहियापुर थाना इलाके की है. जहां झंपहा गांव में अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मियों से नगद 59 हजार रुपये लूट लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक फाइनेंस कर्मी रुपये लेकर जा रहे थे तभी बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. उसके बाद वो बंदूक भिड़ाकर रुपये लूट लिए. फाइनेंस कर्मियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा