Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Bihar Crime News: सात दिनों के भीतर 5 करोड़ नहीं दिए तो.., बिहार के कारोबारी को नेपाली नंबर से मिली धमकी; करीबी निकला मास्टरमाइंड Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी Success Story: 35 लाख की नौकरी ठुकराकर चुनी सिविल सेवा, जानिए… IPS अर्चित चंदक की कहानी BIHAR NEWS : प्लेस ऑफ सेफ्टी में बाल कैदी की मौत, परिजनों ने मारपीट कर हत्या का लगाया आरोप Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए.. Bihar News: त्योहारों में बिहार आनेवाले लोगों को नीतीश सरकार ने दी बड़ी सौगात, बसों के किराए में मिलेगी विशेष छूट; जानिए.. BIHAR NEWS : त्योहारों पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, इस दिन से शुरू होगी यह सुविधा Teacher Vacancies: शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका, 35 हज़ार से अधिक पदों पर आई बहाली; इस तरह भरें फॉर्म Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह को क्यों हुआ 5 करोड़ का नुकसान, सता रहा कौन सा डर?
08-Nov-2021 05:23 PM
By
PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय के साथ हो गयी। महापर्व छठ पूजा के अर्घ्य की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य मंत्री भी सीएम के साथ मौजूद थे।
अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। स्टीमर से गंगा के कई घाटों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। गंगा घाटों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राज्य सरकार की तरफ से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। घाटों की साफ-सफाई से लेकर अप्रोच पथ की मरम्मत सहित अन्य कार्य लगभग पूरा हो गया है। कार्य की प्रगति को देखने आज खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद सहित कई अधिकारियों ने गंगा घाट का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, कई मंत्री और अधिकारी पटना के गांधी घाट से स्टीमर पर सवार होकर विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान विभिन्न घाटों का निरीक्षण मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। राज्य सरकार के द्वारा व्यापक स्तर पर इसकी तैयारी की गयी है। खुद सीएम नीतीश कुमार लगातार छठ घाटों का जायजा ले रहे हैं और आज भी उन्होंने छठ घाटों का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि छठ पूजा का त्योहार आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इसके अगले दिन यानी 9 नवंबर को खरना और 10 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा वही 11 नवम्बर को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने और पारण के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा का समापन होगा।