ब्रेकिंग न्यूज़

India Pakistan: खौफ में जी रही पाकिस्तानी सेना, आर्मी हेडक्वार्टर को अब रावलपिंडी से हटाने की तैयारी 1st Bihar का फिर बजा डंका...ठेकेदार से मिलकर करोड़ों के भ्रष्टाचार में RCD के 'अधीक्षण-कार्यपालक अभियंता' सस्पेंड, हमने 25 दिसंबर को ही बड़े खेल का किया था खुलासा Bihar News: लापरवाही या मनमानी? करोड़ों की लागत से बनी सदर अस्पताल बिल्डिंग हो रही बर्बाद, विभाग बिल्कुल मौन Patna Pink Bus: महिलाओं के लिए पटना में शुरू हुई VIP बस सेवा! इतना सस्ता किराया कि यकीन नहीं होगा! Bihar Jharkhand Trains Cancelled: बिहार-झारखंड रुट की ये ट्रेनें 12 दिनों तक बंद, जानें वजह... BN College bomb blast case: पटना बीएन कॉलेज बमकांड का मुख्य आरोपी दीपक गिरफ्तार, जहानाबाद के दो अन्य छात्र भी हिरासत में Road Accident: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 3 युवकों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे Bihar News: शिवहर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस Short Term Courses After 12th: 12वीं के बाद करियर की नई राह: शॉर्ट-टर्म कोर्स से जल्दी नौकरी और बढ़िया सैलरी Bihar-Nepal Border: बिहार घुसने की फिराक में 10 से ज्यादा आतंकी, सीमा पर हाई अलर्ट

लालू की बहू राजश्री पहली बार पहुंच रही हैं ससुराल फुलवरिया, दुल्हन की तरह सज रहा गांव

लालू की बहू राजश्री पहली बार पहुंच रही हैं ससुराल फुलवरिया, दुल्हन की तरह सज रहा गांव

22-Sep-2022 08:10 AM

By

GOPALGANJ : छोटी बहू के कदम लालू परिवार के लिए शुभ साबित हुए हैं। हम बात कर रहे हैं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव की। तेजस्वी यादव ने बीते साल शादी की थी, इसके बाद उनके लिए सब कुछ बढ़िया हो रहा है। लालू यादव को पहले जेल से बाहर आए, उसके बाद उनकी तबीयत में भी सुधार हुआ और तेजस्वी नेता प्रतिपक्ष से बिहार में सियासी उठापटक के बीच डिप्टी सीएम बन गए। आरजेडी विपक्ष से सत्ताधारी पार्टी बन गई। अब जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक के लालू यादव की छोटी बहू राजेश्वरी यादव पहली बार अपने पुश्तैनी गांव यानी ससुराल पहुंचने वाली हैं।



खबर यह है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ अपने गांव फुलवरिया पहुंचने वाले हैं। 24 सितंबर को तेजस्वी और राजश्री के फुलवरिया आने का कार्यक्रम है। इसके लिए अभी से ही फुलवरिया में तैयारियां शुरू है। गांव को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। गोपालगंज के डीएम और एसपी दोनों गांव का दौरा कर चुके हैं और प्रशासनिक तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मरसिया देवी रेफरल हॉस्पिटल को भी नए सिरे से रंग रोगन कराया गया है।





आपको बता दें, तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री की शादी को दस महीने हो गए। तब से लेकर अब तक वे अपने गांव नहीं गए हैं। शादी के बाद दोनों एक साथ पहली बार गांव जा रहे हैं। पूरे गांव के लोग उनका इंतजार कर रहे हैं।