ब्रेकिंग न्यूज़

कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा

क्या फिर मामा पर भरोसा करेंगे मोदी - शाह, जानिए MP में कौन होगा भाजपा का सीएम फेस

क्या फिर मामा पर भरोसा करेंगे मोदी - शाह, जानिए MP में कौन होगा भाजपा का सीएम फेस

03-Dec-2023 01:48 PM

By First Bihar

DESK : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। अभी तक के गिनती में भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। ऐसे में अब जो सबसे बड़ा सवाल निकल कर सामने आ रहा है। उसके मुताबिक़ लोग यह पूछ रहे हैं कि- भाजपा मध्य प्रदेश में किसको मुख्यमंत्री बनाएगी ? इसकी मुख्य वजह है कि, यहां चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि हम चुनाव के बाद यह तय करेंगे कि यहां मुख्यमंत्री कौन होगा। 


दरअसल, इस बार भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया था। जबकि पिछली बार कांग्रेस की 15 महीने की सरकार के बाद भाजपा ने प्रदेश की कमान शिवराज को सौंपी थी। ऐसे में मामा के नाम से लोकप्रिय शिवराज सिंह ने अपने कार्यकाल में कई योजनाओं से जनता का पूरा लुभाने का प्रयास किया और अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है।


वैसे तो जनता के भरोसे पर तो शिवराज सिंह चौहान खरे उतरे हैं, लेकिन अब यह देखना बाकी है कि क्या पार्टी का शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर ये खड़े उतरते हैं ? इसके पीछे की वजह इनका बतौर कैंडिडेट इनका लास्ट लिस्ट में नाम आना भी है। इसके साथ ही अमित शाह ने की बात भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी का खतरा बताया जा रहा है। 


मालूम हो कि,भाजपा ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का नाम लिए बिनाचुनावों के लिए प्रचार शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं जब पत्रकारों ने शाह से पूछा कि अगर बीजेपी चुनाव में सत्ता में लौटती है तो क्या चौहान मुख्यमंत्री होंगे तो  शाह ने कहा कि वर्तमान में शिवराज जी मुख्यमंत्री हैं। यह हमारी पार्टी का काम है की कौन सीएम होगा कौन नहीं  और हम आगे तय करेंगे। ऐसे में शाह की बात काफी गंभीर बताई जा रही है। 


आपको बताते चलें कि, भाजपा आम तौर पर राज्यों के चुनाव में सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती जहां वह विपक्ष में होती है। लेकिन सत्ता में जो सीएम होता है आगे भी उसे ही सीएम का मुख्य चेहरा माना जाता है। हालांकि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश पर कहा कि सीएम कौन होगा, इस पर अंतिम फैसला नतीजों के बाद पार्टी का संसदीय बोर्ड लेगा।