PATNA METRO : पटना मेट्रो अपडेट: मात्र 20 मिनट में पूरी होगी आपकी यात्रा, जानिए टाइमिंग और किराया Bihar News: UPI फ्रॉड में लिप्त साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह की तलाश जारी Bihar Scholarship Scheme : 10 लाख छात्राओं को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ, जल्द खातों में पहुंचेगा पैसा Mahila Rojgar Yojana: महिला रोजगार योजना: शहरी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम और लाभ Bihar Crime News: बिहार में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, खेत के पास युवक को गोलियों से भूना Bihar News: सीतिश हत्याकांड पर आक्रोश, शव बरामद नहीं होने से लोगों में नाराजगी; पुलिस पर लापरवाही का आरोप Bihar News: पटना में पुलिस दारोगा का कारनामा, चेकिंग के दौरान बरामद 20 लाख रुपए गायब कर दिए Bihar Teacher News: छह लाख शिक्षकों की वरीयता पर बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने गठित की समिति अजय सिंह की योजना से पकड़ी पंचायत से 150 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन को रवाना EOU की बड़ी कार्रवाई: आधार फर्जीवाड़े मामले में मधेपुरा से 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार
21-Jan-2023 09:36 PM
By First Bihar
DESK: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण करने जैसे गंभीर आरोप लगाये थे। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।
हालांकि बृजभूषण शरण सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया था और इस्तीफा नहीं देने की बात कही थी। लेकिन पहलवानों के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया है। खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया है।
विनोद तोमर ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के पक्ष में बयान दिया था। कहा था कि फेडरेशन के ज्यादातर लोग अध्यक्ष के साथ हैं और जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं वो गलत है। लेकिन पहलवानों के आरोपों पर खेल मंत्रालय ने एक्शन लिया और भारतीय कुश्ती संघ के असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद तोमर को बर्खास्त कर दिया है।