MADHUBANI: मधुबनी में प्रेम विवाह बना जानलेवा, लड़की के परिवार ने लड़के के पिता की कर दी हत्या BIHAR: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, 13 साल का बच्चे और वेटर को लगी गोली SAHARSA: नाला निर्माण के विवाद को लेकर बाप-बेटे की पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से 2 साल का बच्चा गायब, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट
25-Sep-2023 04:44 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में दो जुड़वां भाईयों की मौत कुएं में गिरने से हो गयी है। कुएं में भरे पानी में डूबने से दो जुड़वां भाइयों की जान चली गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रयाग चौधरी के दो 5 वर्षीय जुड़वा बेटे आयुष कुमार और पीयूष कुमार अपने घर के पिछवाड़े में खेल रहा था। वहीं पर जमीन के समानांतर एक पुराना कुआं है। जिसमें दोनों खेलते-खेलते कुआं में गिर पड़ा और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। कुएं में गिरने के दौरान ही वर्षा होने लगी। बारिश होने के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकले। जिसके कारण दोनों बच्चों ने कुएं में दम तोड़ दिया।
जब दोनों बच्चों पर मां की नजर नहीं पड़ी तो वो दोनों को तलाशने लगी लेकिन दोनों में से किसी का पता नहीं चल सका। पूरा परिवार आयुष और पीयूष की खोजबीन करने लगा तभी घर के पीछे के कुएं में झांका गया तो दोनों बच्चे उसमें मृत पाए गये। जिसके बाद दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। माता-पिता और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।