BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
24-Apr-2022 10:27 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां अचानक एक नाव कोसी नदी में पलट गयी। घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट की है। नाव पर 12 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी। जबकि दो लड़की लापता हो गयी है जिसकी खोजबीन की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कोसी नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान देर शाम 7:30 बजे हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि जैसे ही घाट पर नाव पहुंचने वाली थी। अचानक बीच कोसी नदी की मुख्यधारा में नाव में पानी भर गया और नाव डूब गई। इसमें घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी अमरेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं वार्ड नंबर-15 खुखनाहा निवासी भागवत राय की 16 वर्षीय पुत्री माला कुमारी नदी में बह गई है।
लोगों ने बताया कि नाव छोटी थी और उस पर 12 लोग सवार थे। बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी समेत थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग भी घाट पर पहुंच गये। ग्रामीण भी लापता दोनों लड़कियों की खोजबीन में जुट गए हैं। फिलहाल प्रशासन के अधिकारी या NDRF की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। स्थानीय चौकीदार सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम द्वारा गोताखोर और NDRF को सूचना दी गई है।