Hindi News / news / देश के नए RAW चीफ को जानिए.. कैसे की थी बालाकोट एयरस्ट्राइक की...

देश के नए RAW चीफ को जानिए.. कैसे की थी बालाकोट एयरस्ट्राइक की प्लानिंग

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 26, 2019, 2:08:00 PM

देश के नए RAW चीफ को जानिए.. कैसे की थी बालाकोट एयरस्ट्राइक की प्लानिंग

- फ़ोटो

DESK : पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की प्लानिंग करने वाले आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को RAW चीफ बनाया गया है। सामंत गोयल मौजूदा RAW चीफ अनिल कुमार धस्माना की जगह लेंगे। RAW चीफ के तौर पर शानदार योगदान करते हुए धस्माना अब रिटायर होने वाले हैं। पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल को बालाकोट एयर स्ट्राइक की पूरी प्लानिंग करने का क्रेडिट जाता है। भारत ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेते हुए बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया था। इस कार्रवाई में ढाई सौ से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। इस पूरे ऑपरेशन में सामान की भूमिका बेहद अहम रही थी। मोदी सरकार ने आईपीएस अधिकारी अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो का नया डायरेक्टर बनाया है। अरविंद कुमार को कश्मीर मामलों का एक्सपोर्ट माना जाता है।