Hindi News / news / शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का विवादित बयान, मॉब लिंचिंग से मुकाबले के लिए...

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का विवादित बयान, मॉब लिंचिंग से मुकाबले के लिए मुसलमान हथियार उठाएं

1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 21, 2019, 1:24:48 PM

शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद का विवादित बयान, मॉब लिंचिंग से मुकाबले के लिए मुसलमान हथियार उठाएं

- फ़ोटो

DESK: देश में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के बीच शिया धर्मगुरु कल्बे जवाद का विवादित बयान सामने आया है। कल्बे जव्वाद ने कहा है कि मुसलमानों को निशाना बनाने के लिए मॉब लिंचिंग को एनकाउंटर की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। कल्बे जवाद में कहा है कि मॉब लिंचिंग से निपटने के लिए मुसलमानों को हथियार उठाने और आत्मरक्षा के लिए उसे चलाने की ट्रेनिंग लेना बेहद जरूरी है। जव्वाद ने आगामी 26 जुलाई को लखनऊ में एक ट्रेनिंग सेशन आयोजित करने का एलान किया है, जिसमें मॉब लिंचिंग से बचने के लिए मुसलमानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। शिया धर्मगुरु ने कहा है कि मुसलमानों को कानूनी तौर पर हथियार रखना होगा और उसे चलाने की ट्रेनिंग भी लेनी होगी। देश में मॉब लिंचिंग की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में शक्ति जताई है बावजूद उसके केंद्र और राज्य सरकार अब तक इस पर लगाम नहीं लगा सकी है। ऐसे में शिया धर्मगुरु का यह बयान मॉब लिंचिंग को लेकर नया बखेड़ा खड़ा करेगा।