पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर पटना में BJP का पोस्टर वॉर: पीएम मोदी की मां को बताया दुर्गा, राहुल-तेजस्वी समेत पूरे विपक्ष को दिखाया महिषासुर PM MODI : 'किसी के परमाणु धमकी से नहीं डरता भारत...', जन्मदिन पर बोले पीएम मोदी... जरूरत पड़ने पर होगी सीधी कार्रवाई Credit Card Fraud: स्कैमर्स का निशाना बन सकता है आपका क्रेडिट कार्ड, भूल कर भी न करें ये गलतियां Bihar Crime News: थाने के लॉकअप से चकमा देकर फरार हो गए तीन अपराधी, मुंह देखती रह गई बिहार पुलिस PMO : प्रधानमंत्री कार्यालय जल्द शिफ्ट होगा: नए एग्जीक्यूटिव एन्क्लेव में PMO, कैबिनेट सचिवालय और NSA सचिवालय भी होगा ट्रांसफ़र Vande Bharat Train: बिहार को वंदे भारत की नई सौगात, इस रूट पर विस्तार की तैयारी Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश Bihar Police News: बिहार के इस जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 21 थानों के थानेदार बदले; SSP ने जारी किया आदेश EOU RAID: नगर विकास विभाग के लिए भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार ! तभी तो करप्शन केस में रेड के 28 दिनों बाद भी 'अनुभूति श्रीवास्तव' को नहीं किया सस्पेंड, आज भी बरसाई जा रही विशेष कृपा
19-Apr-2023 03:28 PM
By First Bihar
DESK: साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 20 अप्रैल को लगने वाला है। गुरुवार की सुबह 07:05 से शुरू होकर सूर्य ग्रहण दोपहर 12:29 पर खत्म होगा। सूर्य ग्रहण बेहद खास माना जा रहा है क्योंकि 19 साल बाद मेष राशि में सूर्य ग्रहण लगने वाला है। साथ ही साथ यह सूर्य ग्रहण तीन रूपों, आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार में दिखेगा। 100 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब एक ही दिन में तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखेंगे।
साल का पहला सूर्य ग्रहण 5 घंटे 24 मिनट का होगा। सूर्य ग्रहण का शुभ और अशुभ प्रभाव पूरे देश-दुनिया पर पड़ता है। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। जहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव नहीं होता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं रहता है। कल लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस दौरान मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और सभी धार्मिक कार्य किए जा सकेंगे।
साल का पहला सूर्य ग्रहण इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि यह मेष राशि में और अश्विनी नक्षत्र में लग रहा है। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव मेष राशि के जातकों पर दिखाई देगा। बता दें कि भारत को छोड़ कंबोडिया, चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, बरूनी, सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर, दक्षिण प्रशांत सागर, और न्यूजीलैंड में ग्रहण को देखा जा सकेगा।