BIHAR: हाजीपुर सदर अस्पताल से 2 साल का बच्चा गायब, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस BIHAR: बसंतपुर गांव में शोक की लहर, ट्रेन हादसे में 22 वर्षीय गुड्डू सिंह की मौत Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल एके भारती, जिन्होंने पाकिस्तान को सुनाई रामचरित मानस की चौपाई? जानिए.. Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Bihar News: स्टेज शो के दौरान माही-मनीषा के साथ मारपीट, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट Life Style: अच्छे काम पर जाते वक्त क्यों खिलाया जाता है दही-चीनी? धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक वजह भी जान लीजिए.. Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट Bihar News: निगरानी ने सार्वजनिक की बिहार के दागी अफसरों की जानकारी, सरकार को भेजी रिपोर्ट शादी में बारातियों ने छोड़ा पटाखा दूल्हे राजा को मिली सजा, FIR दर्ज, सेना के खिलाफ वीडियो वायरल करने वाला क्लर्क भी गिरफ्तार Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
22-Sep-2023 07:35 AM
By First Bihar
BHAGALPUR : बिहार के लोगों के लिए यह काफी काम की खबर है। राज्य में पहली बार सिल्क का शॉल तैयार होगा। यह शॉल भागलपुर में तैयार होगा। शॉल तैयार करने में मलबरी स्पंज, मटका, घिज्जा और खेवा (कोकून से बना) धागे का इस्तेमाल किया जाएगा। यह काफी टिकाऊ होगा और कम-से-कम पांच साल तक शॉल की लाइफ होगी। हालांकि,सिल्क शॉल आम शॉल की तुलना में कुछ महंगा होगा। इस कारण अभी तक बुनकर इसे तैयार करने में आगे नहीं आ रहे थे।
वहीं, सलमा सिल्क समिति के सचिव मुन्तकिम अंसारी ने बताया कि भारत सरकार के कई सरकारी संस्थाओं की ओर से मांग आयी है। ट्रायल के तौर पर पहले सौ शॉल बनाया जाएगा। इसके बाद जैसे ही मांग बढ़ेगी तो बड़े पैमाने पर इसे तैयार किया जाएगा। शॉल कुछ दिनों में बनने लगेगा। काफी दिनों से शॉल बनाने की सोच चल रही थी। अब इसे इस बार धरातल पर उतारा जाएगा। शॉल बनने के साथ ही बिक भी जाएगा।
उन्होंने बताया कि, शॉल 45 इंच का होगा। यह पौने तीन मीटर लंबा होगा। सचिव ने बताया कि शॉल को कई कलर में तैयार किया जाएगा। इसके साथ कोई व्यक्ति शॉल का कलर अगर बदलना चाहेगा तो वह भी हो जाएगा। शॉल प्लेन में बनेगा, लेकिन दोनों आंचल (दोनों किनारे) डिजिटल प्रिंट व ब्लॉक प्रिंट उतारा जाएगा।
एक शॉल को तैयार करने में बुनकरों को एक दिन का समय लगेगा। यह पूरी तरह सिल्क का होगा। इस कारण इसकी शुरुआती कीमत 35 सौ से अधिक होगी। उन्होंने बताया कि ठंड में सिल्क शॉल काफी आरामदायक होगा। यह काफी गर्म होगा। इतना ही नहीं इस लग्न में सिल्क के कोट-पैंट भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसकी कीमत कम-से-कम तीन हजार रुपये मीटर होगी। शादी-विवाह को देखते हुए इसे तैयार किया जाएगा।
उधर, बिहार बुनकर कल्याण समिति के पूर्व सदस्य अलीम अंसारी ने बताया कि महंगाई के कारण अभी तक बुनकर सिल्क का शॉल नहीं बना रहे थे। अब ग्राहक भी महंगा सामान जो अच्छा होता है, उसको खरीद रहे हैं। भविष्य में सिल्क शॉल की मांग बढ़ेगी।