BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
21-Sep-2021 04:59 PM
By ASMIT
PATNA: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के प्रमुख जीतन राम मांझी का रामायण को लेकर विवादित बयान सामने आया है। जीतन राम मांझी ने प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने श्रीराम की ऐतिहासिकता को मानने से इनकार किया है। मांझी का कहना है कि वे रामायण की कहानी को सत्य नहीं मानते।
मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार में रामायण पढ़ाने की बीजेपी की मांग पर जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। जीतन राम मांझी ने कहा कि वे रामायण की कहानी को सही नहीं मानते हैं। जीतन राम मांझी प्रभु श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका मानना है कि रामायण की कहानी को वे सही नहीं मानते हैं। राम को कहा जाए कि कोई महापुरुष थे और जीवित थे इस चीज को भी हम नहीं मानते हैं।
जीतन राम मांझी के इस विवादित बयान पर बीजेपी नेता प्रेमरंजन पटेल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेमरंजन पटेल का कहना है कि रामायण को कोई मिटा नहीं सकता है। इससे पहले यूपीए की सरकार ने अस्तित्व पर सवाल उठाया था। जबकि अयोध्या में पुरात्तव विभाग ने जब खनन किया तो भगवान राम के मंदिर के अस्तित्व होने का प्रमाण मिला। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण की स्वीकृति दे दी।
बीजेपी नेता प्रेमरंजन पटेल ने कहा कि भगवान राम को कोई नकार नहीं सकता। सदियोंं से यह चलती आ रही है कि घर-घर में लोग भगवान राम की पूजा करते है। जो इस तरह का बयान दे रहे हैं वैसे लोगों को पूरे रामायण को पढ़ने की जरूरत है। यदि रामायण पढ़ लेंगे तब इस तरह का बयान कभी नहीं देंगे। यह करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है। इसके साथ खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। जो रामायण पढ़ लेगा उसे इस बात की पूरी जानकारी मिल जाएगी कि भगवान राम कौन थे? मर्यादा पुरुषोत्तम राम के ऊपर कोई सवाल नहीं उठा सकता? नासा ने भी इस बात की सत्यता को स्वीकार किया है। इसे कोई नकार नहीं सकता।