Bihar Weather: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए
11-Jun-2024 10:27 AM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के मनियारी से झारखंड के चाईबासा में मजदूरी करने गए तीन लड़कों को तेज रफ्तार डंफर ने रौंद डाला। इस हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरपुर के मनियारी थानाक्षेत्र के छितरौली गांव निवासी तीन युवक झारखंड के चाईबासा में मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण में मजदूरी करने गए थे। रविवार की रात डंपर ने तीनों लड़कों को कुचला दिया। इनमें दो की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
मृतकों की पहचान 33 वर्षीय राजकुमार भगत और 26 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है जबकि 25 वर्षीय गुड्डू कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार भगत को तीन लड़की और दो लड़का है। वहीं दीपू का भी एक पुत्र है। दोनों अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण ये तीनो झारखंड कमाने गए थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। ये पांच दिन पहले ही काम करने के लिए झारखंड के चाईबासा गए थे।