Bihar News: बिहार के CRPF जवान की आत्महत्या से हड़कंप, बैरक में सर्विस रायफल से समाप्त की जीवन लीला PSL 2025 Broadcast Suspended: पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा फैसला, अब भारत में नहीं दिखेंगे पाक में होने वाले मैच Pahalgam Terrorist Attack: आतंकी हमले में मारे गये IB अफसर मनीष रंजन के परिजनों से मिली पवन सिंह की पत्नी, बोलीं..कायराना हरकत करने वालों को दें मुंहतोड़ जवाब Bihar News: बिहार के एक SDO को नहीं मिली राहत, DM की रिपोर्ट पर मिली थी सजा Cricket News: “युवराज उसे क्रिस गेल बना देगा”, अर्जुन तेंदुलकर पर योगराज सिंह का बड़ा बयान, फैंस बोले “चाचा, वो गेंदबाज है” Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? Bihar News: पुलिस के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन, 39 थानेदारों की सैलरी रोकी; जानिए.. क्या है वजह? पहलगाम हमले के आतंकवादियों पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा..ये कुत्ते कमीने नाम और मजहब पूछकर निर्दोष लोगों को मार रहे थे Pahalgam Terror Attack: भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला Premanand Maharaj on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर बोले प्रेमानंद महाराज, बताया आतंकियों के साथ क्या करना चाहिए?
27-Aug-2022 02:44 PM
By
JHARKHAND: झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है। महागठबंधन के विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन छत्तीसगढ़ रवाना हुए हैं। जिसके बाद से झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि झारखंड से चले विधायक कल सुबह रायपुर पहुंच सकते हैं। उधर रायपुर के होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। होटल के कमरे को खाली कराया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के होटल में किसी तरह की नई बुकिंग नहीं ली जा रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि कल रविवार सुबह तक झारखंड के विधायक रायपुर पहुंच जाएंगे। तीन बसों में सवार होकर विधायक झारखंड से रवाना हुए है। 41 विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन के छत्तीसगढ़ रवाना होने के बाद झारखंड में सियायी संकट गहरा गया है।
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि खूंटी के लतरातू डैम में सभी विधायक लंच करेंगे उसके बाद छत्तीसगढ़ रवाना होंगे। डीनर सभी विधायक छत्तीसगढ़ में कर सकते हैं। निशिकांत दुबे ने कहा कि खतरा तो हमारे विधायकों को होना चाहिए था। हमारे विधायक सुखाड़े से जुझ रहे किसानों की समस्याओं से रू-ब-रू हो रहे है। जबकि किसानों की समस्याओं को देखने के बजाय यूपीए के सभी विधायक घूम रहे हैं और पिकनिक मना रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार तीन बसों में सवार होकर महागठबंधन के विधायक सीएम आवास से रायपुर के लिए रवाना हुए हैं। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि वे कल सुबह रायपुर पहुंच सकते हैं। जेएमएम और कांग्रेस विधायकों को तीन बसों में ले जाया गया है। इसके बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गयी है।