Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव Bihar News: बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात, इन 7 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे लग्जरी रेल कोच रेस्टोरेंट, महाराजा एक्सप्रेस जैसा होगा अनुभव BIHAR NEWS : बिहार में नहीं थम रहा अपराध ! डकैतों ने परिवार को बंधक बना लाखों लूटा, जांच में जुटी पुलिस Bihar Crime News: बिहार में स्कूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक को बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल BIHAR NEWS : पिता से कहासुनी के बाद दर्दनाक घटना, नारियल बेचने वाले युवक ने उठाया खौफनाक कदम Tejashwi Yadav on Bihar Band : Tejashwi Yadav on Bihar Band: तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- ‘गुंडई के बावजूद एक वार्ड तक बंद नहीं करा पाए’ CBSE 2026 Board Exams : इन छात्रों के लिए 'परीक्षा संगम पोर्टल' पर विशेष रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, जानिए क्या है CBSE का नया रूल Congress Bihar comment : बीड़ी और बिहार दोनों B से शुरू होते हैं: कांग्रेस ने बिहार का उड़ाया मजाक, BJP-JDU भड़की BIHAR ELECTION : BIHAR ELECTION : जदयू के कद्दावर नेता के आने से पहले पाला बदलकर आए विधायक के माथे पर दिखने लगे पसीने, सबसे बड़ा सवाल बच पाएगा किला Bihar News: बैंक से पैसे निकालकर लाना भी चिंता का विषय, चोरों ने अब महिला को बनाया अपना शिकार
19-Jul-2022 05:39 PM
By
DESK: शादी के दो महीने भी नहीं हुए थे कि पत्नी ने पति की चाकू के गोदकर हत्या कर दी। पत्नी ने ऐसा क्यों किया यह जानेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल दो महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। पत्नी जींस पहनकर घर से बाहर निकलती थी जो उसके पति को अच्छा नहीं लगता था। पति इस बात से परेशान रहता था कि इलाके के लोग क्या कहेंगे। अभी दो महीने पहले ही शादी हुई है और बहू जींस पहनकर घूम रही है। इस बात को लेकर उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी गुस्से से लाल हो गयी और चाकू से हमला कर पति की जान ले ली।
कलयुगी पत्नी की यह करतूत झारखंड के जामताड़ा जिले की है। जहां जोड़भीटा गांव में एक पत्नी ने महज इस बात पर पति की हत्या कर दी क्योंकि पति ने जींस पहनकर घर से बाहर नहीं निकलने की बात कही थी। जो महिला को नागवार गुजरा। उसकी इस हरकत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
दरअसल जींस पहनकर पत्नी मेला देखने गयी थी। वही पति घर पर उसका इंतजार कर रहा था। जब पत्नी घर आई तब उसे देखकर पति हैरान रह गया। कहने लगा कि तुम जींस पहनकर बाहर नहीं निकला करो। समाज के लोग क्या कहेंगे। इतना सुनते ही पत्नी आग-बबुला हो गयी। वह आव देखा ना ताव किचेन से चाकू लेकर उसने पति पर हमला कर दिया। जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार जोड़भीटा गांव के रहने वाले आंदोलन टूडू की दो महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से शादी हुई थी। शादी के दो महीने बाद पुष्पा जींस पहनकर घर से बाहर निकली तो पति ने इस पर आपत्ति जतायी जो पत्नी को नागवार गुजरा। उसने चाकू मारकर पति की हत्या कर दी। खुद पुष्पा ने भी चाकू मारने की बात को स्वीकारा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वही आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गयी है।