Bihar Politics: पटना में आज एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, इन विधानसभा सीट को लेकर तैयार होगी ख़ास रणनीति Bihar News: बिहार के इस जिले में लगेगी फैक्ट्रियों की भरमार, निवेश और रोजगार के मामले में लगाएगा लंबी छलांग Bihar News: बिहार में प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों ने की कॉलेज में तोड़फोड़, प्राचार्य को बनाया बंधक; पुलिस तैनात Bihar Politics: NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ‘जिन्ना की औलाद’ तेजस्वी यादव का समस्तीपुर दौरा, ‘बिहार अधिकार यात्रा’ में दिखेगा जनसैलाब; इस प्लान से बढ़ेगी नीतीश की टेंशन Bihar News: बिहार में ड्राइवरों को हाइवे किनारे मिलेगी ये तमाम सुविधाएं, परिवहन विभाग का निर्देश जारी India First Malaria Vaccine: मलेरिया से बचाव के लिए भारत ने बनाई पहली वैक्सीन, जानिए… कितना है असरदार? Bihar News: त्योहारों में बिहार से दिल्ली के लिए चलेंगी 5 दर्जन से अधिक बसें, कितना होगा किराया और कितना लगेगा समय? जानिए सब.. Bihar News: अब बिहार से दिल्ली जाना हुआ आसान, इस दिन से उड़ानें शुरू; जानिए कब से कर सकते हैं बुकिंग? Bihar News: इंटर पास छात्राओं के लिए ₹25,000 पाने का आखिरी मौका, बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
22-Dec-2022 05:10 PM
By
DESK : आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया गया है। नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर की गई है। अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। सबसे पहले आरआरबी भोपाल की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया गया है। जल्द ही अन्य रीजन की वेबसाइट पर भी रिजल्ट का लिंक दिखने लगेगा। भोपाल आरआरबी के अनारक्षित कैटेगरी का कटऑफ परसेंटाइल स्कोर 96.64962 और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स 65.87560 रहे हैं।
बता दें कि, इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने घोषणा की थी कि 24 दिसंबर को या उससे पहले ग्रुप डी रिजल्ट भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। जिसके बाद अब आज भोपाल जोन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने आरआरबी की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। अब इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी आधिकारिक सूचना के अनुसार फिजिकल परीक्षा में शामिल होंगे, जो कि जनवरी 2023 से संभावित रूप से निर्धारित है। उम्मीदवारों को पहले निर्धारित समय में तय दूरी तक वजन ले जाने के लिए टेस्ट किया जाएगा और अगर इस एग्जाम में वे सफल होते हैं, तो रिकवरी गैप के बाद उन्हें रनिंग टेस्ट देना होगा।
गौरतलब हो कि, रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा पांच चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी। रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों पर भर्ती होगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। जो उम्मीदवार सीबीटी राउंड और पीईटी राउंड दोनों में क्वालीफाई करेंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके अलावा, ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।