Bihar corruption news : लाखों का रिश्वत लेते हुए धराया कार्यपालक अभियंता योजना एवं विकास विभाग का अधिकारी, मचा हडकंप Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में होगा इस स्पेशल EVM का इस्तेमाल, जानिए क्या है खासियत BIHAR POLICE : सर्विस रिवॉल्वर से गोली चलाना DSP को पड़ा महंगा, अब जाना होगा जेल; DGP को मिला आदेश Bihar Bhumi: अब नहीं लगाना होगा ब्लॉक या रेवन्यू ऑफिस का चक्कर, घर बैठे 72 घंटे में उपलब्ध होगा गांव व वार्ड का राजस्व नक्शा; जानिए तरीका Bihar Police Encounter: बिहार के इस जिले में सुबह-सुबह कुख्यात अपराधियों का पुलिस ने किया एनकाउंटर,पैर में लगी गोली Bihar weather : बिहार के इन 15 जिलों में वज्रपात और मेघगर्जन की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानिए आपके जिले का हाल शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान
10-Aug-2022 03:57 PM
By
JAMUI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अपराधी अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जमुई के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के गोपाला मारन गांव का है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय गोकुल कुमार के रूप में हुई है। जो सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव के रहने वाले थे। जो प्रभात खबर अखबार के रिपोर्टर थे। अपराधियों ने दिनदहाड़े तीन गोली मारी थी। एक गोली कनपटी, दूसरा सीने और तीसरा गोली पीठ में मारी गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। इस घटना से जमुई के पत्रकारों में शोक व्याप्त है।
घटना के संबंध में मृतक के पिता नागेंद्र यादव ने बताया कि घर से एक किलोमीटर दूर पांच अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पिता ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उनका खेत है जहां मकई लगाए थे। खेत में दवा का छिड़काव करना था। दवाई लाने के लिए गोकुल बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में घेरकर गोली मारी गयी।
मृतक के पिता ने इस दौरान पांच लोगों को भागते भी देखा। उन्होंने बताया कि पिछले पंचायत चुनाव के मेरे बेटे ने अपनी पत्नी को मुखिया पद पर चुनाव लड़ाया था। तभी से मेरे बेटे के दुश्मन बहुत लोग हो गए हैं।वही सिमुलतल्ला थानाध्यक्ष विद्यानंद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।